शादी के बाद गायब पत्नी, 7 साल बाद मिली तो पति बन चुका था अपनी ही बीवी के बच्चे का भाई

बदायूं, नौ जुलाई। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक विवाहिता शादी के एक साल बाद ही अपने पति को छोड़कर कहीं गायब हो गई थी। उसका ससुर भी तभी से लापता था। पति दोनों को ढूंढता रहा लेकिन वो कहीं नहीं मिले। सात साल बाद पति जब उसकी पत्नी मिली तो पता चला कि वो अपनी ही  पता चला कि वो अपनी  ही पत्नी का भाई बन चुका है।

दरअसल युवक के पिता और उसकी बीवी ने आपस में शादी कर ली थी और दोनों चंदौसी में रह रहे थे। पति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस उन दोनों को पकड़कर थाने ले आई. तब पता चला कि बहू अपने ससुर के साथ ही चार साल पहले भाग गई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी और अब उनका एक बेटा भी है। विवाहिता ने कहा कि वो अपने पति से परेशान थी। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ भागी थी और उनसे शादी भी की थी। साथ ही ये भी कहा कि शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। इसलिए वो उस शादी को नहीं मानती। वो ससुर के साथ हुई शादी को ही मानती है। महिला ने ससुर संग शादी के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। इस कारण पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा। लेकिन यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

शादी के बाद एक साल रहे साथ साथ~

बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र के निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी और उसके पिता कहीं गायब हो गए। तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं।दोनों ने शादी भी कर ली है।

नकारा,अनपढ़, नाबालिग पति से थी परेशान

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला और उसके ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी। शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। वह पढ़ा लिखा भी नहीं था। न ही कुछ कमाता था। इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ चली गई थी। दोनों ने फिर कोर्ट मैरिज कर ली।अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।