लाल परेड ग्राउंड पर 3721 आचार्य और बटुकों ने गीता पाठ कर बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भोपाल।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आज 7000 से अधिक प्रतिभागियों में से 3721 आचार्य और बटुक ने सस्वर गीता पाठ कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मौजूदगी में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।