साप्ताहिक राशिफल

Aries (मेष)
सप्ताह की शुरुआत में ही आपके आसपास के कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपके मन में भी कुछ न कुछ करने की इच्छा तेज रहेगी। इस सप्ताह ऑफिस में आप पर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। बड़े लोगों के साथ बातचीत में आप थोड़ी सावधानी रखें। बिना तैयारी के बात करेंगे, तो आपकी गलती पकड़ी जा सकती है।
इन दिनों में आपको निजी मामलों में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और पैतृक व्यवसाय में फायदा हो सकता है। अनचाहे फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो जाने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। कोई जरूरी दस्तावेज भी गुम हो सकते हैं। स्थितियों को सकारात्मक दृष्टि से देखें। अभिनय के क्षेत्र वालों के लिए समय शुभ रहेगा।

लव- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। ये सप्ताह आपकी लव लाइफ में और प्यार भर देगा।

करियर- नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। लेखन संबंधित मामलों में सावधान रहें। दस्तावेज संबंधित नुकसान हो सकते हैं। सभी क्षेत्रों के स्टूडेंट्स सावधान रहें। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कागज गुम होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

Taurus (वृष)
बिजनेस में फायदे की स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में बाहरी स्थानों से भी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। खर्चे बढ़ सकते हें। आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। मन की आवज सुनें और फिर कोई निजी या व्यावसायिक मामलों में कोई कदम बढ़ाएं। आप दूसरों का भला करने, उन्हें प्रेरित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस सप्ताह नए चिंतन, नई तकनीक से प्रेरित हो सकते हैं। संचार से जुड़े उपकरण खरीद सकते हैं या आपके लिए कहीं ऑफिस में उपलब्ध होंगे। विज्ञान और तकनीक से जुड़े हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

लव- इन दिनों में अपने पार्टनर से राय लें। फायदा हो सकता है। मन की बातें शेयर करें। संबंधों में मजबूती आ सकती है।

करियर- कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर लिए गए फैसलों से आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स सेहत का ध्यान रखें, सक्सेस के लिए शॉर्टकट न लें।

हेल्थ- खराब पानी से होने वाले रोग हो सकते हैं। परहेज रखें।

Gemini (मिथुन)
सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी और बीच का समय परेशानियों वाला हो सकता है। इस सप्ताह आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं जिनमें आप अपनी प्रतिभा सबको दिखा सकेंगे। आपके सामने वे काम आ सकते हैं जिन्हें आपके अलावा कम ही लोग कर सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप अपनी आदतों या लालच को नियंत्रण में रखें। आपका वजन बढ़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा।
ऑफिस में कुछ समस्या हो सकती है। बड़े लोगों से आपकी बातचीत बहुत हद तक सफल रहेगी। निजी संबंधों में परेशानियां पैदा हो सकती है। विभिन्न स्थितियों में कई भूमिकाएं एक साथ निभानी पड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिन बहुत शांति, सहजता और आनंद से बीतेंगे। आपको धन लाभ और फायदा तो होगा, लेकिन साथ ही आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन दिनों में आपकी तारीफ हो सकती है। किसी पुराने व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांत रहें।

लव- इन दिनों में पार्टनर के सामने संयम से रहें। मुंह न खोलें। आपके संबंध भी बिगड़ सकते हैं। मनमर्जी के काम न करें।

करियर- कोई नया फैसलाा लेने के लिए समय सही नहीं है। इस सप्ताह आप परेशान भी हो सकते हैं। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह खास रहेगा।

हेल्थ- सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है। नींद की कमी और थकान से परेशानी हो सकती है।

Cancer (कर्क)
यह सप्ताह कर्म भाव के चंद्रमा से शुरू होगा और आपकी राशि तक जाएगा। लगभग पूरा सप्ताह ही आपके लिए अच्छा रहेगा। चतुराई और कौशल से सफल होंगे, लेकिन कुछ जरूरी फैसलों में कन्फ्यूजन हो सकता है। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। इस सप्ताह कोई ऐसा बड़ा काम पूरा होने के योग हैं, जो आपके हित में है। सप्ताह के बीच में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। साथ काम करने वाले भी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप सभी को साथ लेकर कोई बड़ा काम करने में सफल रहेंगे। अधूरे पड़े काम भी निपट जाएंगे। दोस्तों से नए सिरे से तालमेल बन सकता है। आपका यश बढ़ेगा। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रतिकूलता की स्थिति भी बन सकती है।
जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधान रहें। धैर्य और लगातार कोशिश करते रहने की क्षमता से आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकते है सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए ज्यादा खर्चे वाले हो सकते हैं। डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय अच्छा हो सकता है।

लव- लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपकी जरूरत रहेगी।

करियर- इन दिनों में बड़ा फैसला तो लेना पड़ेगा, लेकिन आप समय पर काम न कर पाने से परेशान भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे।

हेल्थ- लगातार काम करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं।

Leo (सिंह)
इन दिनों में मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति होगी। इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। आप सफलता के लिए बेचैन रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाकर काम करेंगे। हर तरह की संभव सूचनाओं पर नजर भी रखें। आपको मिलने वाली सूचनाएं बहुत खास हो सकती हैं। भाग्य भाव से इन सात दिनों की शुरुआत हो रही है और चंद्रमा के खर्च भाव तक आते-आते सप्ताह खत्म हो जाएगा।
इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जिस सकारात्मक बदलाव का इंतजार है, वह सप्ताह के बीच में हो सकता है। ऑफिस में खींचतान और मेहनत रहेगी, लेकिन आपको फायदा भी होगा। धन लाभ होने वाला है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि होगी। इन दिनों में आप दुश्मनों से जीत जाएंगे। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में भी आपकी ही जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े मुद्दों में सफलता मिल सकती है।

लव- इन दिनों में आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। पार्टनर की भावनाओं से आपको ताकत मिलेगी।

करियर- इन दिनों में धन लाभ होगा और शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छे रहेंगे।

हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। भोजन संबंधित सावधानियां रखें।

Libra (तुला)
इस सप्ताह खुद में कुछ बदलाव करेंगे तो फायदे में रहेंगे। इस दौर में आपकी वाणी, नजरिया और चिंतन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। सामने नजर आने वाली बातें आपको जरा भी प्रभावित नहीं कर सकेंगी। कोई गोपनीय बात इन दिनों में आपको पता चलेगी। अपने लक्ष्यों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत गोचर कुंडली के सातवें भाव के चंद्रमा से होगी और कर्म भाव तक आपकी राशि का चंद्रमा जाएगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण आपको अचानक या अनपेक्षित ढंग से मिल सकता है।
पुरानी बातें दिल-दिमाग में चलती रहेगी। इस सप्ताह के कुछ दिन आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। परेशानियों में आपके साथ पार्टनर रहेगा। रोजमर्रा के काम रुक-रुक कर ही सही, लेकिन पूरे हो जाएंगे। धन हानि भी हो सकती है। संभलकर रहें। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।

लव- पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। नए फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

करियर- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। इन दिनों में नुकसान भी हो सकता है।

हेल्थ- मौसमी रोग हो सकता है। एलर्जी से से परेशान रहेंगे। सावधान रहें।

Scorpio (वृश्चिक)
समय थोड़ा अनुकूल और प्रतिकूल, दोनों तरह का रहेगा। योजनाएं धीमी गति से पूरी होंगी। सप्ताह की शुरुआत में थोड़े परेशान भी रहेंगे। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। आपके जीवन में उच्च तकनीक प्रणालियों का महत्व बढ़ता जाएगा। इस सप्ताह के बीच के दिनों में कुछ नया सामान खरीदने का मन बनेगा। वो चीज नया कम्प्यूटर या नया फोन भी हो सकता है।
आप बाजार से लेकर लाइब्रेरी तक किसी भी भीड़़ वाले स्थान पर जाने से संकोच करेंगे। इन दिनों में आराम करने की इच्छा ज्यादा रहेगी। बॉस के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी। दोस्तों से फायदा हो सकता है। सप्ताह के बीच में रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई नया ऑफर मिल सकता है।

लव- आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों रहेगी।

करियर- प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय नकारात्मक हो सकता है। स्टूडेंट्स इंटरव्यू में थोड़े तनावग्रस्त और परेशान रहेंगे, लेकिन किस्मत का साथ मिलेगा और आप सफल हो जाएंगे।

हेल्थ- सुस्ती दूर होगी। ताजगी के साथ काम करने की नई ऊर्जा भी महसूस होगी।

Sagittarius (धनु)
बिजनेस में अच्छे मौके भी सामने आ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। वाकचातुर्यता से फायदा उठाएंगे। समय में बदलाव महसूस होगा। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाएं तेज होती जाएंगी। कम समय में ज्यादा अच्छा काम कर लेंगे। अचानक लाभ भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में किस्मत साथ देगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी उलझी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
सप्ताह के बीच में आपकी किस्मत साथ देगी और आप लगभग सभी मौकों पर सही समय पर पहुंचेंगे। दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। माता की सेहत प्रभावित हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में दुश्मन परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर भारी रहेंगे।

लव- इन दिनों में आपकी लव लाइफ में एक दिन ऐसा आएगा जो आपके लिए यादगार रहेगा। प्यार बना रहेगा।

करियर- ये सात दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए ये दिन थोड़ी परेशानियों वाले भी हो सकते हैं।

हेल्थ- दौड़-भाग करने से थकान हो सकती है। सावधान रहें।

Capricorn (मकर)
सेहत के लिए इन दिनों की शुरुआत थोड़ी जटिलता वाली हो सकती है। आपके लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। जोखिम न लें। आर्थिक हानि हो सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में भी अनचाही स्थितियां सामने आ सकती हैं। सफलता मिलेगी। प्रबंधन संबंधी कामों और व्यावहारिक मामलों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। ऑफिस के विवाद सुलझाने या समस्याओं का समाधान निकालने में आपकी बड़ी भूमिका हो सकती हैं। नौकरी के मामले में आप अपने काम से काम रखें, कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है।
सप्ताह के बीच के दिनों में बिजनेस या अन्य तरीकों से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी विचार को लेकर आप बहुत जोश में रहेंगे। छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बनेगा। पुरानी योजना और दोस्त आपके काम आ सकते हैं। सप्ताह के बीच मे दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आखिरी दिनों में रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे बदलाव भी आएंगे। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

लव- लव लाइफ में अनबन होने के योग हैं। पार्टनर के भाव को समझें और संयम से रहें। वाणी पर कंट्रोल रखें।

करियर- अचानक हानि हो सकती है। बच कर रहें। स्टूडेंट्स को इन दिनों में किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। संभलकर रहें।

हेल्थ- डर या तनाव से नींद की कमी हो सकती है। शारिरीक थकान और बदन दर्द भी रहेगा।

Aquarius (कुंभ)
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। अचानक यात्राओं का योग भी बन रहा है। इस सप्ताह के बीच में धन लाभ का एक बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। पूरे सप्ताह आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। बातचीत और भाषण से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में पशुओं और नशा करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
इन दिनों में बदलते मौसम के कारण सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।

लव- इन दिनों में पार्टनर किसी पुरानी बात को लेकर रूठ सकता है। रूठना-मनाना चलता रहेगा।
करियर- इस सप्ताह धन हानि भी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी।

हेल्थ- ये सप्ताह सेहत के मामलें में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पुराना रोग खत्म होगा तो नया शुरू हो सकता है।

Pisces (मीन)
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक फायदे से हो सकती है। पैसा आने लगेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। आप गंभीर हैं, तो इस सप्ताह के बीच में आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल भी हो जाएंगे। इस सप्ताह आप में बहुत ऊर्जा रहेगी। युवा साथी और घर के युवा सदस्यों से मदद मिल सकती है। आज आप बिजनेस में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।
इन दिनों में आपके लिए दोस्तों, साथियों और रिश्तेदारों का महत्व और बढ़ जाएगा। सहयोग और समन्वय भी बना रहेगा। अचानक यात्राएं होने के भी योग हैं। नए लोगों से मेल-जोल रहेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। सप्ताह सावधानी से निकाल लें। आखिरी दिन आपके लिए शुभ रहेंगे।

लव- इन दिनों में पार्टनर आपसे कुछ खास चीज मांग सकता है। आप पार्टनर की इच्छा पूरी करेंगे और प्यार बढ़ा हुआ रहेगा।

करियर- कॉन्टैक्ट्स और मजबूत होंगे। धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स दौड़-भाग से परेशान रहेंगे। करियर के मामले में ये सात दिन आपके लिए खास रहेंगे।

हेल्थ- मुंह और दांतों के पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।