आज बन रहे हैं रवियोग तथा सौभाग्य योग, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

आयुष्मान नामक योग प्रात: ९.३९ तक, इसके बाद सौभाग्य नामक योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। विशिष्ट योग: सूर्योदय से प्रात: ९.५७ तक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग, तदुपरान्त अगले दिन सूर्योदय तक यमघंट नामक अशुभ योग है।
मेष
विदेश में शिक्षा लेना चाहते हैं। फिजूल सोचना बंद करें। व्यवसाय में साझेदार से मनमुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।
वृषभ
प्रोफेशन बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
मिथुन
कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधित मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क
मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीति रिवाजों को नजरअंदाज न करें। यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा।
सिंह
ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यवसायिक लाभ का अंदेशा है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा। आंख संबंधित तकलीफ हो सकती है। सावधानी पूर्ण कार्य करें।
कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी।
तुला
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
वृश्चिक
अपने फिजूलखर्च को रोकें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नोकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव।
धनु
जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करं।े सफलता मिलेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
मकर
रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।
कुम्भ
पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे। अस्वस्थता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। नेत्र पीड़ा संभव।
मीन
कारोबार में नई तकनीकी पर खर्च बढ़ेगा। आपके सामने बहुत सारी व्यावसायिक च्वाइस है। निर्णय आपको लेना है। कान संबंधित रोग उभर सकता है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।