शेयर बाजार / सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 40779 पर, निफ्टी 25 प्वाइंट नीचे 12018 पर बंद

मुंबई. शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 70.70 अंक गिरकर 40,779.59 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 24.80 प्वाइंट नीचे 12,018.40 पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 41,002.41 तक पहुंचा था। निफ्टी ने 38 प्वाइंट की बढ़त के साथ 12,081.20 का उच्च स्तर छुआ था। आरबीआई के मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद बाजार में गिरावट बढ़ गई। रेपो रेट में 0.25% कटौती की उम्मीद थी, लेकिन केंद्रीय बैंक ने इस बार ब्याज दरें स्थिर रखीं।

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.31% लुढ़क गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.80% नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.95% फायदे में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
जेएसडब्ल्यू स्टील 3.52%
कोल इंडिया 3.38%
भारती एयरटेल 2.65%
टाटा स्टील 2.52%
इंडसइंड बैंक 2.30%
निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
जी एंटरटेनमेंट 6.18%
टीसीएस 2.01%
आईटीसी 1.58%
लार्सन एंड टूब्रो 1.25%
ब्रिटानिया 1.17%