अब ऑनलाइन शॉपिंग में भी प्रमुख भूमिका निभा रहीं भारतीय महिलाएं : सर्वे

ऑफलाइन शॉपिंग में हर सामान के लिए मोलभाव की आदत के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय महिलाएं भी अब ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तरजीह देने लगी हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में हुआ है। हालांकि, यह महिलाएं अभी मेट्रो सिटीज तक ही सीमित हैं।

दरअसल, ओएलएक्स इंडिया द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारतीय महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में घर के फैसलों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए पहले के मुकाबले ज्यादा शॉपिंग कर रही हैं।

यह सर्वे मुंबई, दिल्ली/एनसीआर, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में ऑनलाइन किया गया, जिसमें 26 साल से अधिक आयु की 300 से अधिक विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। 70 प्रतिशत उत्तरदाता या तो विवाहित

प्राप्त आंकड़ों में 46 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि वो घर में हर किसी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की एकमात्र डिसीजन मेकर हैं। 40 प्रतिशत ने बताया कि यह निर्णय परिवार में अन्य सदस्यों के परामर्श से लिया जाता है, लेकिन निर्णय में सबसे प्रमुख भूमिका उन्हीं की होती है। शेष 14 प्रतिशत ने बताया कि निर्णय लेने में उनकी भूमिका सबसे कम होती है।

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ डील्स पर नजर

सर्वे में शामिल सभी महिलाओं ने बताया कि वो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ डील्स देखती हैं, जिसके लिए वो ऑनलाइन सेल का इंतजार करती हैं। कीमतों की तुलना करने वाली वेबसाइट का उपयोग करती हैं। ऑनलाइन प्रि-ओन्ड गुड्स खरीदती हैं या फिर डिस्काउंट कूपंस का उपयोग करती हैं।

परिवार में प्राथमिक केयर गिवर की भूमिका निभाते हुए माएं परिवार के हर सदस्य जैसे जीवनसाथी, बच्चे, वृद्ध माता-पिता, सास-ससुर तथा दोस्तों के लिए भी शॉपिंग करती हैं।

रोचक बात यह है कि शॉपिंग के मामले में 5 में से 3 माएं खुद को पहली प्राथमिकता में रखती हैं। 2 महिलाएं बच्चों के लिए तथा 1 महिला जीवनसाथी या माता-पिता के लिए शॉपिंग करती है।

इन सामानों की करती हैं सबसे अधिक शॉपिंग

महिलाओं का ध्यान आकर्षित करने वाले सर्वोच्च सामानों में फैशन, गैजेट्स, ग्रोसरी और फर्नीचर हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि पिछले छह महीनों में उन्होंने कौन सा सामान ऑनलाइन खरीदा, तो 35 प्रतिशत माहिलाओं ने बताया कि उन्होंने फैशन का सामान खरीदा, 25 प्रतिशत ने स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स खरीदे, 15 प्रतिशत ने ग्रोसरी खरीदी, 15 प्रतिशत ने फर्नीचर खरीदा और शेष ने अन्य सामान खरीदे।