मोदी के नए मंत्री आज संभालेंगे पदभार, अफसरों से मिलेंगी निर्मला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में बदलाव कर लिया है. रविवार को कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली. सोमवार को कई नए मंत्री पदभार ग्रहण करेंगे, जिनमें अल्फ़ोंस कन्ननथनम, हरदीप सिंह पुरी, राज्यवर्धन सिंह राठौर शामिल हैं. वहीं देश की नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को अपना पदभार संभालेंगी.
अधिकारियों से मिलेंगी निर्मला
निर्मला सीतारमण सोमवार को अपने मंत्रालय के सचिवों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. मुलाकात में वे सभी अधिकारियों से रक्षा विभाग में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेंगी.
अभी जेटली ही रक्षामंत्री, गए हैं जापान
निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री अरुण जेटली के जापान से लौटने के बाद पदभार संभालेंगी. सोमवार को अरुण जेटली जापान के साथ एक प्रमुख सुरक्षा बातचीत में शामिल होंगे. जापान दौरे पर रवाना होने से पहले जेटली ने कहा कि कुछ दिक्कतों की वजह से वह सुरक्षा बातचीत में शामिल होंगे.
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभाग-
कैबिनेट मंत्री
1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय
2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय
3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय
6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय
8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
राज्यमंत्री
1. शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री
5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय
9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)