जैसे ही मिली पत्‍नी की मौत की खबर वैसे ही कर डाला अपराध

खरगोन। पत्नी की मौत की खबर से इतना सदमा लगा कि पति ने भी कीटनाशक पी कर जान दे दी। यह घटना गोगावां थाना के ग्राम बिशनपुरा की है।

पुलिस ने बताया कि द्वारकी बाई 32 पिछले चार दिन से बीमार थी। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उसे शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में यह सूचना पति सरदार पिता सुरमल (35) को मिली। इस सदमे से उसने शनिवार शाम कीटनाशक पी लिया। उपचार दौरान जिला अस्पताल में इसकी भी मौत हो गई। परिजन के अनुसार इनके दो बच्चें है।

इधर अन्य घटना में गांव दसनावल की भारती पति मिथुन (21) ने भी कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने बताया कि युवती की चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। उसे 15 अगस्त को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई।

इसी गांव के सुनील पिता रायसिंह (16) ने शनिवार शाम को कीटनाशक पी लिया था। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।