इन राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, आप भी अपनी किस्मत आजमाएं
आज रेवती ‘मृदु व तिर्यंकमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 8.25 तक, तदुपरान्त अश्विनी ‘क्षिप्र व तिर्यंकमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती व अश्विनी गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी हैं। इनके अलावा आयुष्मान नामक योग पूर्वाह्न 11.21 तक, इसके बाद सौभाग्य नामक शुभ योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। इसके साथ ही आज अमृत सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है जो सभी मांगलिक कार्यों हेतु शुभ बताया गया है।
मेष
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।
वृषभ
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।
मिथुन
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कर्क
रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।
सिंह
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें।
कन्या
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
तुला
किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।
वृश्चिक
अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
धनु
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
मकर
आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कुम्भ
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।
मीन
बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।