फोर्ब्स रिपोर्टः 34 बड़े लोकतांत्रिक देशों में भारत सर्वश्रेष्ठ, 4 पर रूस तो 10वें स्थान पर अमेरिका

नई दिल्ली। मोदी सरकार की लोकप्रियता किस हद तक बढ़ी है इसका सबूत है फोर्ब्स का एक ट्वीट। अपने ट्वीट में फोर्ब्स ने बताया है कि भारत के लोग वर्तमान सरकार पर बहुत भरोसा करते हैं। ट्वीट के मुताबिक भारत के 73 प्रतिशत लोगों का विश्वास मोदी सरकार में है। देश के लोग सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
दरअसल दुनिया की जानी-मानी कंपनी फोर्ब्स ने 34 बड़े लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सरकार पर लोगों के भरोसे के बारे में बताया गया है।

इस ट्वीट को देखने के बाद तो यही लगता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इन सभी देशों में सबसे नीचे ग्रीस का नाम है। जबकि भारत के दोनों पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान का नाम इस लिस्ट के टॉप 15 में भी नहीं है।