ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस ने की शादी, जानें क्यों दूल्हा-दुल्हन के परिवार से कोई नहीं हुआ शामिल

साल 2019 खत्म होने जा रहा है लेकिन इसी के साथ वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लगातार कई टेलीविजन सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गगन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। कपल की शादी की पहली फोटो सामने आई है जिसमें दोनों एकसाथ काफी ब्यूटीफुल दिख रहे हैं।
दिव्या और गगन ने मुंबई के एक गुरुद्वारा में शादी की। सेरेमनी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। दरअसल दिव्या भटनागर ने शादी के बाद दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो हमेशा से ही सिंपल तरीके से शादी करना चाहती थीं। इसी वजह से सिर्फ चुनिंदा दोस्तों को ही शादी में बुलाया गया था। इन्हीं की मौजूदगी में मेहंदी, हल्दी और चूड़ा की रस्म पूरी की गई।

बता दें, दिव्या भटनागर पिछले 5 साल से गगन को डेट कर रही थीं। दोनों ने साल 2015 में सगाई कर ली थी और अब चार साल बाद कपल ने शादी रचा ली है। दिव्या और गगन में से किसी की भी फैमिली ने ये शादी अटेंड नहीं की। क्योंकि दोनों ही परिवार कपल की शादी के खिलाफ हैं।

दिव्या भटनागर एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अब तक उड़ान, जीत गई तो प्रिया मोरे, संस्कार- धरोहर अपनों की, गुलाबो और विश जैसे सीरियल में काम किया है। वहीं गगन भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं वो लंबे टाइम से प्रोडक्शन हाउस में काम कर रहे हैं। गगन कई रियलिटी शोज और इवेंट का हिस्सा रहे हैं।