रणवीर सिंह की नई फैमिली फोटो से गायब रहीं नई बहू दीपिका,

बेंगलुरू में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पहला वेडिंग रिसेप्शन काफी शानदार रहा। जिसके बाद इस पार्टी की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी बीच डिजाइनर रोहित बल ने भी रणवीर की फैमिली की एक फोटो शेयर की। जिसमें पूरी भवनानी फैमिली एक साथ नजर आई। लेकिन इसमें भवनानी खानदान की नई बहू यानि कि दीपिका पादुकोण नजर नहीं आई। जी हां, रणवीर सिंह की इस फैमिली फोटो से दीपिका पादुकोण गायब रहीं। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ ये तो अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन फैंस इस तस्वीर में उन्हें खूब मिस कर रहे हैं।
रणवीर की फैमिली ने पहने रोहित बल के कपड़े…
भवनानी खानदान की ये फोटो डिजाइनर रोहित बल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और साथ ही लिखा, ‘रणवीर सिंह और उनके पूरे परिवार ने रोहित बल के द्वारा डिजाइन किए कपड़े पहने हैं। हम रणवीर और दीपिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भगवान करे दोनों हमेशा खुश रहें।’
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कुछ देर पहले ही बेंगलुरु में अपना पहला रिसेप्शन अटेंड कर मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। जहां दोनों 1 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में बिजी हो जाएंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।