दुनिया की सबसे लम्बी दुल्हन बनने जा रही हैं ब्राज़ील की यह लड़की

वैसे तो दुनिया में बहुत लम्बे लोग हैं, लड़को में तो छह से सात फुट लम्बी हाइट होना आम बात हैं, लेकिन इतनी हाइट लड़कियों के लिए खास बात होती हैं और सबसे ज्यादा ख़ास तब जब किसी लड़की की लम्बाई 6 फुट 8 इंच हो.
आज हम बात कर रहे हैं ब्राज़ील की रहने वाली 20 साल की एलिसैनी डा क्रूज सिल्वा की जिनकी लम्बाई 6 फुट 8 इंच हैं. जल्द ही वह शादी करके दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन बन जाएंगी।
अब आप सोच रहे होंगे की एलिसैनी जैसी इतनी लम्बी लड़की के होने वाले पति की हाइट भी उनके जैसी ही लम्बी होगी पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं. ब्राज़ील के ही रहने वाले फ्राकिनाल्डो पेशे से कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से पुरे एक फुट चार इंच छोटे हैं. उन्होंने पहली नजर में ही एलिसैनी को पसंद कर लिया था.
एलिसैनी और फ्राकिनाल्डो की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी तभी से वह दोनों साथ हैं. दोनों की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं. पिछले एक साल से वह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है और अब उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है. एलिसैनी खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती है, की उन्हें फ्राकिनालडो जैसा लाइफ पार्टनर मिला. एलिसैनी बताती है कि उन दोनों को ही अपनी शादी का बहुत इंतजार है. ख़ास बात तो यह है कि शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लम्बी दुल्हन बन जाएंगी.
वैसे तो यह कहा जाता है कि बच्चो की लम्बाई उनके माता-पिता की लम्बाई के मुताबिक होती है, लेकिन एलिसैनी के परिवार में किसी की भी इतनी लम्बाई नहीं है. दरहसल एलिसैनी की इतनी लम्बाई की असल वजह है ट्यूमर. वह पिटुएरी ग्लैंड से पीड़ित हैं और इसी कारण से उनकी हाइट लगातार बढ़ती जा रही हैं.
हर लड़की की तरह एलिसैनी के भी कुछ सपने थे वह मॉडलिंग करना चाहती थी लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया क्योकि सभी ने उनकी ओवर हाईट की वजह से मॉडल बनने का चांस नहीं दिया. एलिसैनी को उनकी लाइफ में अपनी हाईट की वजह से काफी दिक्कतें आयी हैं.