भाजपा विधायक विश्नोई के पोस्ट पर मचा बबाल: लिखा भाजपा के सदस्य बनवाना है तो पैसे खर्च कीजिए, शाम को पुलिस में रिपोर्ट बोले पार्टी को बदनाम करने की साजिश

भोपाल। पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर भाजपा के सदस्यता अभियान पर ही सवाल खड़े कर दिए। जब पोस्ट ट्रोल  हुआ, कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष से इस पर सवाल करना शुरू कर दिए तो शाम को विश्नोई ने यह तो स्वीकारा कि पोस्ट उन्होंने ही की लेकिन यह भी कहा कि कांग्रेस की यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस ही ऐसे फर्जी एजेंसी बना सदस्यता अभियान पर सवाल उठा पार्टी को बदनाम कर रही। बाद में बीजेपी नेता क्राइम ब्रांच पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि ये बीजेपी को बदनाम करने की साजिश है। विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक निमेश पाठक ने आवेदन दिया है जिसमें लिखा है कि किसी अन्य राजनीतिक दल ने सोच समझकर षड्यंत्र कर एक नंबर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक को फोन कराया है। इसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

बीजेपी ने शिकायत में लिखा, “मोहक शर्मा नाम के व्यक्ति ने मुझसे कहा कि सदस्यता अभियान के टारगेट को पूरा करने में आपकी मदद करने के लिये भाजपा की ओर से कार्य कर रहे हैं। हमारे पास हितग्राहियों का डाटा है और मोबाइल नंबर है। दो दिन में 10,00 सदस्य प्रति व्यक्ति 5 रूपये के हिसाब से बना देगें। अगर आप ज्यादा सदस्य भी बनवाना चाहते हैं तो 1 लाख सदस्य बना देंगे। इसके बाद मैंने फोन रख दिया। व्यक्ति न ही किसी जिम्मेदार पद पर है और न ही कार्यकर्ता। आरोपी पर कार्रवाई की जाए।”

बता दें कि अजय विश्नोई ने सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “बीजेपी के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। एजेंसी फोन कर सदस्य बनवाने का ठेका मांग रही है। गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे। मैंने पहले भी कुछ लोगों को विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है।”

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी अभियान को “फर्जी” बताया

इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विश्नोई की पोस्ट को टैग करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भोपाल में एक पत्रकार वार्ता कर पटवारी व सिंघार के दावे को चुनौती दी है।

कालर बोला-विश्नोई ने अधूरी बात समझी

राजनीतिक बवाल के बीच ‘Rtnewschannel.com ’ने विश्नोई की पोस्ट पर दर्ज मोबाइल नंबर 7880298199 पर संपर्क किया तो इंदौर से विनय शर्मा ने बात की। उसने स्वीकारा कि पाटन विधायक अजय विश्नोई को फोन किया था। विनय के अनुसार विश्नोई ने बात को अधूरा सुना और सदस्यता देने वाली एजेंसी समझ बैठे। विनय के अनुसार वह भाजपा की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए अनुरोध करता है।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विश्नोई की पोस्ट को टैग करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भोपाल में एक पत्रकार वार्ता कर पटवारी व सिंघार के दावे को चुनौती दी है।

सदस्यता अभियान चलाने की दी चुनौती

सबनानी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के हमले पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने भोपाल में कहा कि भाजपा के सफल सदस्यता अभियान से कांग्रेस दुखी है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में एक ईको सिस्टम कार्य कर रहा है, जो भाजपा को बदनाम करने के लिए संगठन पर्व को लेकर भाजपा नेताओं को फोन कर रहे हैं।

पोस्ट पर मचा बबाल तो बोले विश्नोई:

वीडियो जारी कर बोले विश्नोई कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दम पर बने है 1 करोड़ से ज़्यादा सदस्य:

मेरा आज का ये वीडियो भाजपा के उन कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए है, जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम और विपरीत समय में अपनी स्थिरता से भाजपा को मजबूत बनाया है।