शिव आज इन राशि वालों की हर इच्छा पूरी करेंगे, करना होगा ये छोटा सा काम
उत्तराषाढ़ा ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र सायं 7.09 तक, इसके बाद श्रवण ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। वैधृति नामक अत्यंत दुद्र्धर्ष व उपद्रवकारी अशुभ योग प्रात: 11.08 तक, इसके बाद विष्कुंभ नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।
मेष
आप की जीवनशैली व रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। विवेकपूर्ण तरीके से किए कार्य लाभ देगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लोग आपको अपनों से लड़ता देख खुश होंगे।
वृषभ
आय से अधिक खर्च से बजट बिगड़ेगा। आय के नए साधनों के लिए किए प्रयास बेकार जाएंगे। शरीर शिथिल रहेगा। क्रोध से काम बिगड़ सकते है।
मिथुन
अनजाने में हुई गलती से अफसोस रहेगा। सफलता से पराक्रम बढ़ेगा। व्यापारिक धन लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
निजी जीवन में तनाव रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़े। स्वयम् को अकेला महसूस करेंगे।
सिंह
व्यापार में ध्यान दे अन्यथा हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें। कर्ज से मुक्तिमिलने में अभी समय है।
कन्या
सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च होगा।
तुला
आप जिसे अपना मान रहे है। वहीं आप को धोखा देगा। संभलकर रहे। रुका हुआ धन मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। मेहनत से काम करने पर सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
व्यवसाय संबंधी नई योजना बनेगी, जो बहुत जल्द लागू होगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनेताओं से सम्बन्ध बनेगा।
धनु
आप की मेहनत रंग लाएगी। आप यदि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे और हर परिस्थिति में संयमित रहे तो आप को आगे बढऩे से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।। बाहरी सहयोग मिलेगा।
मकर
मानसिक क्लेश के कारण स्वास्थ्य में कमी रहेगी। परिजनों का साथ न मिलने से क्रोधित होंगे। दुष्टजनों से दूर रहे हानि पहुंचा सकते हैं। शरीर सुस्त रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आवश्यक निर्णय सोच-विचार कर लें।
कुम्भ
आप के आत्मविश्वास में बहुत कमी है। संतान के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव है।
मीन
आज कल आप कुछ ज्यादा ही बोलने लग गए है। बोलने में जरा सावधानी रखे। विवादों को बढ़ावा न दे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।