फिल्‍म ‘एक छैला 6 लैला’ को लेकर उत्‍साहित हैं सोनालिका प्रसाद और राजीव सिंह

प्रियदर्शनम प्रोडक्‍शन इन एसोसिएशन विथ रजनीश फिलम्‍स प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘एक छैला 6 लैला’ को लेकर फिल्‍म की अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद और अभिनेता राजीव सिंह बेहद उत्‍स‍ाहित हैं। इन दिनों फिल्‍म की शूटिंग जोर – शोर से चल रही है। इसको लेकर सोनालिका प्रसाद ने बताया कि यह बेहद इंटरटेंनिंग फिल्‍म है। इसकी शूटिंग के दौरान हम खूब मस्‍ती भी कर रहे हैं। फिल्‍म दर्शकों को अंत तक इंटरटेन करने वाली है।
सोनालिका ने बताया कि फिल्‍म में मेरी भूमिका बेहद महत्‍वपूर्ण है। फिल्‍म का टायटल भी शानदार है। फिल्‍म के लेखक निर्देशक रजनीश त्‍यागी हैं, जिनके साथ काम करने में खूब मजा आ रहा है। मेरे कोशिश होती है कि सेट पर काम करते वक्‍त नई चीजों को आत्‍मसात कर लूं। यहां भी अच्‍छे और नए अनुभवों से गुजर रही हूं। फिल्‍म के गाने और संवाद भी मजेदार हैं। आप जरूर देखियेगा, बहुत मजा आने वाला है।
वहीं, राजीव सिंह ने भी फिल्‍म को बेहतरीन बताया और कहा कि ऐसी फिल्‍में भोजपुरी सिनेमा को इनरिच करती है। मुझे जब इस फिल्‍म का स्क्रिप्टि मिला था, तो मैंने एक बार पढ़कर हां कर दी थी। फिल्‍म की पूरी टीम शानदार है, जिनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। फिल्‍म के निर्माता प्रीयेंद्र सिंह हैं।
बता दें कि फिल्‍म ‘एक छैला 6 लैला’ में सोनालिका प्रसाद और राजीव सिंह के साथ जोया खान, ज्‍योति यादव, शिवानी यादव, अल्‍का, अन्‍नू पांडेय, रिंकू यादव, त्‍याग राज शेखावत, विकास वैभव, प्रमोद राणा, विनोद, आर के शर्मा, उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी मुख्‍य भूमिका में हैं। गीत झूलन झील और जे जे, संगीत मधुकर आनंद और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कैमरा राकेश तिवारी, एक्‍शन हीरा यादव, संकलन अरविंद त्यागी, आर्ट श्‍याम लाल कहार, कोरियोग्राफर मयंक श्रीवास्‍तव और ई पी अमित वालिया हैं।