Kalank: 15 साल पहले तैयार हुई थी ‘कलंक’ की कहानी, जानें फिल्म के ये 10 दिलचस्प FACTS

बुधवार को सुबह करण जौहर ने ट्विटर पर अपनी नई फिल्म कलंक की अनाउंसमेंट की और फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर अहम रोल में नजर आएंगे।

फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट्स…

फैक्ट 1: इस फिल्म के जरिए माधुरी दीक्षित और संजय दत्त करीब 21 साल बाद फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों आखिरी बार साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म महानता में साथ
नजर आए थे।

फैक्ट 2: फिल्म ‘कलंक’ का नाम पहले ‘शिद्दत’ रखा गया था। लेकिन अब ये फिल्म नए नाम के साथ शुरू होगी।

फैक्ट 3: इस फिल्म को प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर करण जौहर के पिता यश जौहर संभाल रहे थे और इसका आईडिया भी उन्होंने ही तैयार किया था। इसलिए करण के लिए ये फिल्म एक इमोशनल प्रोजेक्ट है।

फैक्ट 4: करण के पिता ने इस फिल्म का आईडिया करीब 15 साल पहले तैयार किया था।

फैक्ट5: इस फिल्म में पहले बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। लेकिन फ़रवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में उनके किरदार के लिए अपनी रज़ामंदी दी।

फैक्ट6: पहले ये माना जा रहा था कि माधुरी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी। क्योंकि, फिल्म में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड संजय दत्त हैं। लेकिन आखिरकार माधुरी ने इस फिल्म के लिए हां कर ही दी।

फैक्ट7: इस फिल्म में पहले शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और अजय देवगन को लिया जाना था। लेकिन फिर ये फिल्म लेट होती चली गई। अब इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लिया गया है।

फैक्ट8: ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिेखेंगे।

फैक्ट 9: फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक वर्मन करेंगे। जो इससे पहले आलिया और अर्जुन की फ़िल्म ‘2 स्टेट्स’ का निर्देशन भी कर चुके हैं। 4 साल पहले ये फिल्म 18 अप्रैल को ही रिलीज हुई थी। और अब ‘कलंक’ का पोस्टर भी 18 अप्रैल को सामने आया है।

फैक्ट10: फिल्म में पहली बार सोनाक्षी और आदित्य की जोड़ी साथ नजर आएगी।