बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, कैंसर से पीड़ित स्पॉट बॉय की वाइफ की यूं की मदद
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। दुनिया भाईजान के स्वैग के पीछे पागल है। सिर्फ यूथ ही नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी सलमान खान को अपना आइकन मानते हैं। भाई जान की दरियादिली और नेकदिली के किस्से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वह अकसर चैरिटी भी करते रहते हैं और उनकी चैरिटी संस्था भी है। हाल ही में उन्होंने फिर से कुछ ऐसा किया, जिससे फैन्स का दिल खुशी से भर गया है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटबॉय की पत्नी की मदद के सामने आए हैं जो काफी दिनों से कैंसर की लड़ाई लड़ रही है।
बता दें कि, सलमान खान की दरियादिली पहली बार दिखाई है ऐसा नहीं है। आए दिन सलमान गरीब और जरूरतमंद की मदद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके बीइंग ह्यूमन ब्रैंड के प्रॉफिट का एक हिस्सा गरीबों की शिक्षा और उनकी जरूरत की चीजों में खर्च किया जाता है। इसके अलावा कई बुजुर्गों और बीमारों की कई बार सलमान खान ने मदद की है। कई बार लोगों के पास अस्पताल को चुकाने के पैसे नहीं होते हैं और सलमान खान उनके इलाज का खर्च उठाते हैं। सलमान की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूजा ददवाल जब टीबी से पीड़ित थीं और उन्होंने सलमान खान से मदद मांगी तो सलमान खान ने उनका इलाज करवाया, उनके लिए दवाइयों और नए कपड़ों का भी इंतजाम करवाया।
देश में लॉकडाउन की वजह से स्पॉटबॉय इतनी बड़ी रकम इक्कठा कर पाने में लाचार दिखाई दिया। अपनी वाइफ को बचाने के लिए स्पॉटबॉय ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई। इस बात की जानकारी जैसे ही सलमान खान के मैनेजर उन्हें दी भाईजान ने बिना समय गवाए उसकी मदद के तैयार हो गए और उन्होंने तुरंत अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था से स्पॉटबॉय की सहायता करने के लिए कहा। सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन स्पॉटबॉय की मदद करने के लिए जूट गई है।
एक बार सलमान अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ के सेट पर काम करने वाले स्पॉट बॉय की मदद किया था। दरअसल फिल्म की लगातार शूटिंग और शेड्यूल की वजह से दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों को पैसे नहीं मिल पाए थे। इनमें स्पॉट बॉय तक शामिल थे। सलमान को जैसे ही यह बात पता चली उन्होंने बिना देर लगाए सबसे पहले उनके बकाया पैसे क्लियर कराए और उन्हें दिए। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की वाहवाही होने लगी थी।