शिवराज सरकार के इन बड़े मंत्रियों को भी मिली हार, देखें नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सामने आए नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता से दूरी बना दी है। कांग्रेस बहुमत के करीब है, भाजपा को इस चुनाव में 55 से ज्यादा सीटों का नुकसान हुआ है। इस चुनाव की सबसे बड़ी बात ये है कि शिवराज सरकार के 13 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।

राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे बुधवार की अलसुबह (लगभग चार बजे) आए। विधानसभा के नतीजों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है, मगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 230 में से 114 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस और भाजपा देानों ही दलों के कई बड़े नामों को हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे शिवराज सरकार के 13 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। हारने वाले मंत्रियों मे अंतर सिंह आर्य (सोंवा), ओम प्रकाश (डिंडौरी), ललिता यादव (छतरपुर), दीपक जोशी (हटपिपलिया), जयभान सिंह पावैया (ग्वालियर), नारायण सिंह कुशवाहा (ग्वालियर, दक्षिण), रुस्तम सिंह (मुरैना), उमा शंकर गुप्ता भोपाल (भोपाल दक्षिण पश्चिम), अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर), शरद जैन (जबलपुर), जयंत मलैया ( दमोह), बालष्ण पाटीदार ( खरगोन), लाल सिंह आर्य ( भिंड) शामिल हैं।