मध्य प्रदेश में पदोन्नति का रास्ता साफ, मोहन सरकार का बड़ा फैसला, सीएम ने कहा अब शुरू होगी पदोन्नतियां
भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन,, अब तक कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण पदोन्नति नहीं हो रही थी,, अब कोर्ट से रास्ता साफ होने के बाद सरकार ने अधिकारी, कर्मचारियों की पदोन्नति करने का फैसला किया है,, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा,, इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है,, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे,, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए,, मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है,, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।