धनतेरस आज, भोपाल में खूब बरसेगा धन:1200 कारें, 5 हजार बाइक बिकने की उम्मीद; 400 प्रॉपर्टी के सौदे होंगे

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। इससे पहले राजधानी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसी रौनक है। इसके चलते ही धनतेरस पर आज धन भी खूब बरसेगा। करीब 1200 कारें, 5 हजार से ज्यदा बाइक बिकेंगी, तो 400 के आसपास प्रॉपर्टी के सौदे भी होंगे। अपने मनपसंद मॉडल की कार-बाइक की बुकिंग एक महीने पहले से हो चुकी है। सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी खूब कारोबार होगा।

फाडा अध्यक्ष ने बताया, कुल बुकिंग में शहरी मांग का योगदान 60 फीसदी है। ग्रामीण इलाकों से भी 40 फीसदी बुकिंग मिली है, जो उम्मीद से कम है। उन्होंने बताया कि बेहतर इन्वेंट्री की वजह से इस साल वाहनों की वेटिंग अवधि घटकर चार-छह महीने रह गई है।
वाहनों की बुकिंग और खुदरा बिक्री के लिहाज से इस साल का धनतेरस शानदार रहने वाला है। देशभर के बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ दिख रही है। वाहनों के हर सेगमेंट में सकारात्मक वृद्धि दिख रही है। नवरात्र की तरह इस बार धनतेरस पर भी वाहन बिक्री का रिकॉर्ड टूट सकता है।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के प्रति बढ़ते आकर्षण की वजह से यह धनतेरस वाहन उद्योग के लिए खास रहेगा। वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। कुल बुकिंग में एसयूवी की हिस्सेदारी 90 फीसदी है। हालांकि, हैचबैक और सेडान कारों की बुकिंग में गिरावट देखी जा रही है।
फाडा अध्यक्ष ने बताया, कुल बुकिंग में शहरी मांग का योगदान 60 फीसदी है। ग्रामीण इलाकों से भी 40 फीसदी बुकिंग मिली है, जो उम्मीद से कम है। उन्होंने बताया कि बेहतर इन्वेंट्री की वजह से इस साल वाहनों की वेटिंग अवधि घटकर चार-छह महीने रह गई है। पिछले साल इन्वेंट्री में कमी से लोगों को वाहनों की डिलीवरी के लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ा था।

दोपहिया में भी तेजी
दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तेजी की उम्मीद है। फाडा का कहना है कि अब तक बुकिंग के आंकड़े अच्छे रहे हैं। धनतेरस पर दोपहिया वाहनों की बिक्री का असर नवंबर के वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर सकारात्मक दिखेगा।

ईवी : मांग है, पर बनाना होगा किफायती
इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) की मांग अच्छी दिख रही है, लेकिन वृद्धि स्थिर है। इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की पहुंच दो फीसदी और ई-दोपहिया वाहनों की पांच फीसदी पर स्थिर है। ईवी की पहुंच बढ़ाने के लिए इन्हें किफायती बनाना होगा।

ऑफर पिछले साल से ज्यादा
पिछले धनतेरस से इस बार ज्यादा ऑफर और फाइनेंस स्कीम उपलब्ध हैं। हैचबैक-सेडान कारों पर 5-10 फीसदी तक छूट मिल रही। एसयूवी पर छूट कम है। एक्सचेंज बोनस व कॉरपोरेट छूट जैसे कई अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं। -मनीष राज सिंघानिया, अध्यक्ष, फाडा

कैट का दावा, दो लाख करोड़ का होगा खुदरा कारोबार
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस-दिवाली के लिए सजे बाजारों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ दिख रही है। माहौल अच्छा दिख रहा है। इस बार देशभर के खुदरा बाजारों में करीब दो लाख करोड़ रुपये तक कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले साल धनतेरस-दिवाली पर खुदरा बाजारों में 1.50 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था।

50,000 करोड़ की धनतेरस पर  होगी खरीद और बिक्री
सिर्फ धनतेरस पर देशभर के खुदरा बाजारों में 50,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इसमें सोने के आभूषणों का 3,500 करोड़ का योगदान होगा। इसके अलावा, 1,000 करोड़ रुपये के बर्तन और 1,000 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बिकने की उम्मीद है।

चीन को एक लाख करोड़ की चपत
खंडेलवाल ने कहा, आत्मनिर्भर भारत और वोकल ऑफ लोकल अभियान का उपभोक्ताओं पर काफी असर पड़ा है। इस बार भारतीय कारोबारियों ने धनतेरस-दिवाली से जुड़ी किसी भी वस्तु का चीन से आयात नहीं किया। इससे चीन को एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल भी पड़ोसी देश को 75,000 करोड़ की चपत लगी थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में 6 फीसदी तेजी की उम्मीद: राई
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (राई) के सीईओ कुमार राजगोपालन ने बताया कि इस बार पिछले साल से कम उत्साह दिख रहा है। फिर भी, खुदरा बिक्री पिछले साल के मुकाबले 5-6 फीसदी तक बढ़ सकती है। हालांकि, उम्मीद 10-12 फीसदी वृद्धि की जताई जा रही थी। उन्होंने कहा, बुकिंग और पूछताछ के अब तक आंकड़ों को देखें तो इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री 6 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। फुटवियर में भी 5 फीसदी तक तेजी रह सकती है। लेकिन, कपड़ों की खरीदारी को लेकर उत्साह कम दिख रहा है।

राजगोपालन ने बताया, पिछले साल कोरोना के बाद लोग पहली बार त्योहारों में खरीदारी करने निकले थे। 2022 में दिवाली के आसपास ही शादियों का सीजन शुरू हो गया था। इसलिए, पिछले धनतेरस-दिवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की थी। इस बार शादियों का सीजन देर से शुरू हो रहा है।

रंग का हमारे जीवन पर पड़ता है प्रभाव
पंडित अनिल मिश्रा कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में हमारे द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वस्तुओं के रंगों के बारेे में भी विस्तार से बताया गया है. वैसे तो हर इंसान अपनी पसंद के रंग की ही कार खरीदना चाहता है. कई बार तो पसंदीदा रंग के लिए उसे इंतजार भी करना पड़ता है. रंगों का भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. कई लोग ऐसे भी हैं जो रंगों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं, यहां तक कि लोग अपनी कार भी राशि के हिसाब से चुनते हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं अपनी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदें.

जानिए अपनी राशि के अनुसार रंग
मेष– मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मेष राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है. लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है. यह रंग मेष राशि के लोगों को कर्म करने के लिए प्रेरित करता है. अगर धनतेरस पर कुछ खरीदना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें ही खरीदें
वृषभ– इस राशि का स्वामी शुक्र है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग लाल माना गया है. इसके अलावा हल्का नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम होता है. सफेद रंग इस राशि के लोगों को सुख-शांति प्रदान करता है. इस धनतेरस आप सफेद रंग का कोई सामान खरीद सकते हैं.
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है. यह रंग बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करता है. मिथुन राशि वालों के लिए यह रंग शुभ फलदायक है.
कर्क– कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद है. धनतेरस पर कर्क राशि वालों को भी सफेद रंग का सामान खरीदना चाहिए.
सिंह– इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग भी उजला और सुनहरा है. इस राशि के लोगों को धनतेरस पर इन्हीं रंग की चीजें खरीदनी चाहिए.
कन्या- कन्या राशि का शुभ रंग भी उजला है. उजला रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम माना जाता है. नीला रंग कन्या राशि वालों के जीवन को सुखमय बनाता है, इसलिए कन्या राशि वालों को धनतेरस पर हरे रंग की चीज खरीदनी चाहिए.
तुला– इस राशि का स्वामी शुक्र है. इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है. इस रंग को धारण करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष आता है. तुला राशि के लोगों के लिए यह दो रंग शुभ माने जाते हैं.
वृश्चिक– इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए काला रंग बहुत शुभ माना गया है. वृश्चिक राशि के लिए इस शुभ रंग का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है. वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस के दिन इसी रंग का सामान खरीदना चाहिए.
धनु– इस राशि का स्वामी बृहस्पति है. बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है. इस राशि के लोगों को काला रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए. इससे धनु राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है. यह रंग मन में सुख और शांति का एहसास कराता है. इसलिए धनु राशि के लोगों को पीले रंग की चीजें खरीदनी चाहिए.
मकर– इस राशि का स्वामी शनि होता है. शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग मुख्यता काला या गहरा नीला माना गया है. मैरुन रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए उत्तम है. मकर राशि को चीजें खरीदने में इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.
कुंभ– इस राशि का स्वामी भी शनि है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला माना जाता है. इन रंगों के प्रयोग से कुंभ राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है.
मीन– इस राशि का स्वामी बृहस्पति है. बृहस्पति का शुभ रंग पीला. इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग बहुत लाभकारी होता है. यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा. इसलिए धनतेरस पर आपको इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.