सऊदी अरब में हजारों करोड़ का गबन, कई राजकुमारों समेत 201 लोग हिरासत में

रियाद (एपी)। सऊदी अरब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में 201 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सऊदी के भावी शाह मुहम्मद बिन सलामन द्वारा छेड़े गए इस अभियान में देश के कई राजकुमारों समेत शीर्ष अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। देश में पिछले कुछ दशकों में करीब 100 अरब डॉलर (करीब 7,000 करोड़ रुपये) गबन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

अटार्नी जनरल सऊद अल मोजेब ने एक बयान जारी कर कहा कि 208 लोगों को शनिवार सुबह तक पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सात लोगों को बिना किसी आरोप को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जानकारी मिल रही है। उधर, आलोचकों का मानना है कि यह क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान का अपने विरोधियों और संभावित प्रतिद्वंद्वियों को साइडलाइन करने की नीति है।

सऊदी सरकार ने हालांकि हिरासत में लिए गए शख्स की निजता का हवाला देते हुए हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में बताने से इन्कार कर दिया। एक अनुमान के तहत करीब 1,700 बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया है।